चोरी करने वाले आरोपी को क्राईम ब्रांच 48 ने दबोचा भेजा जेल

- आरोपी से एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद
फरीदाबाद : क्राईम ब्रांच 48 ने एक चोरी करने वाले आरोपी विशाल को गुप्त सूचना के आधार पर थाना सैक्टर-7 के चोरी के मुकदमें में NIT-3 फरीदाबाद से काबू करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी की पहचान विशाल निवासी सैक्टर-7 फरीदाबाद के रुप में हुई है। आरोपी ने थाना सैक्टर-7 के एरिया में 28 दिसम्बर तथा थाना कोतवाली में 24 अक्टूबर को एक-एक चोरी की घटनों को अंजाम दिया है। आरोपी चोरी शुदा स्कूटी सहित NIT-3 फरीदाबाद से काबू किया गया। पूछताछ में उपरोक्त आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदि है। आरोपी पहले भी कई बार जेल जा चुका है। आरोपी से एक स्कूटी व एक मोबाईल फोन की बरामद क्राईम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



