क्राईम ब्रांच उंचा गांव ने चोरी करने वाले 2 आरोपियो को दबोचा

  • आरोपियों से एक i-10 कार और एक सैंटरो कार बरामद !

फरीदाबाद : क्राईम ब्रांच उंचा गांव ने गुप्त सूत्रों के आधार पर आरोपी भूपेन्द्र और अनिल कुमार को फरीदाबाद से थाना तिगांव के चोरी के मुकदमा नम्बर 244, 2020 में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान भूपेन्द्र निवासी गांव बदरोला थाना तिगांव फरीदाबाद तथा अनिल निवासी गांव जवां सिकन्दरपुर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपियों ने इस से पहले थाना सैक्टर 7 के अधिकार क्षेत्र में एक i-10 कार चोरी करने की घटना को 28 दिसम्बर को अंजाम दिया था तथा आरोपियो ने 28 दिसम्बर को ही थाना तिगांव में एक चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

आरोपियो ने अम्बेडकर नगर दिल्ली में एक चोरी की घटना को दिसम्बर में अंजाम दिया है।
आरोपियो ने बताया कि वे दोनो पहले भी जेल जा चके है। आरोपी एक दूसरे को तिहाड जेल में मिले थे। जो दोनो जेल से बहार आकर एक साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

आरोपियो को पेश अदालत कर एक दिन का रिमांड लिया था जो आरोपियो से दोनो कार बरामद कर आरोपियो को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपी नशे करने के आदि है नशे की पूर्ती के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!