खुशियां बांटो अभियान के तहत वूमेंस पावर की टीम ने अनाथ आश्रमों में पहुंच खुशियां बांटी

- संस्था समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प, हेल्थ चेकअप कैम्प, गरीबों को भोजन खिलाना, महिलाओं को फ्री सैनेटरी पैड्स बांटना आदि सामाजिक कार्यों में पूरी मेहनत के साथ जुटी रहती है।

फरीदाबाद : शहर की जानी-मानी संस्था वूमेंस पावर पिछले एक साल से लगातार सामाजिक कार्य कर रही है। संस्था समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प, हेल्थ चेकअप कैम्प, गरीबों को भोजन खिलाना आदि में पूरी मेहनत के साथ जुटी रहती है। वहीं वूमेंस पावर संस्था महिलाओं और लड़कियों की महामारी से संबंधित परेशानियों को समझ कर हर महीने फ्री सैनेटरी पैड्स बांटने का काम भी बखूबी करती रहती है।
खुशियां बांटो अभियान
वूमेंस पावर संस्था खुशियां बांटो अभियान के तहत जगह-जगह व अनाथ आश्रमों में बच्चों के साथ खुशियां बांटने का कार्य कर रही है। वूमेंस पावर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद सिटी की जो युवा टीम है लगातार प्रयास में है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ खुशियां बांटे। माना कि सब बहुत व्यस्त हैं, पर कभी-कभी टाइम निकाल कर अपने आसपास भी देख लिया करो, खुशीया बांट लिया करो, ना जाने कौन आस लगाए बैठा है। आपकी एक पल की खुशी के लिए कभी बिना रिश्ते के भी खुशियां दे आया करो। वुमेन्स पावर खुशियां बांटो अभियान के तहत लडक़ों के आश्रम में पहुंची और उनके लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं एनआईटी तिकोना पार्क छात्रावास में युवा टीम पहुंची जहां बच्चों के साथ खुशियां बांट उनका उत्साह बढ़ाया।

दाना पानी एक प्रयास
वुमेन्स पावर की यूथ टीम लगातार दाना पानी के प्रयास में लगी हुई है जो बेजुबान जानवरों के लिए काम कर रही है। बेज़ुबान मासूम जानवरों को सडक़ों पर वाहन से कुचल आगे बढ़ जाना या फिर उन्हें तड़पते हुआ देखकर अनदेखा कर देना, आजकल के महत्वाकांक्षी लोगों की फितरत बन चुकी है। अपने इस रवैये के कारण हम यह भूल जाते हैं कि हमारे बीच रहने वाले बेज़ुबान पशु-पक्षियों को केवल हमारा ही सहारा है। भले ही जानवर अपना दर्द बयां न कर सकते हो लेकिन इंसान के प्रति प्यार और लगाव बखूबी बयां करते हैं। दो वक्त की रोटी और कुछ पल के प्यार व सहानुभूति के बदले यह अपना पूरा जीवन इंसानों की वफादारी करने में बिता देते हैं। हम सभी को मिलकर जानवरों के लिए भी कुछ न कुछ सोचना चाहिए।



