आर्ट एंड क्राफ्ट व सिलाई-कढ़ाई सीख रही बेटियां अब हो रही हैं आत्मनिर्भर

फरीदाबाद : सामाजिक संस्था मिशन जागृति के द्वारा बल्लभगढ़ की तिरखा कॉलोनी की गली नंबर 1 में स्थित कौशल विकास आत्मनिर्भर केंद्र चलाया जा रहा है जिसमें 60 महिलाएं-बेटियों को सिलाई-कढ़ाई, आर्ट एंड क्राफ्ट एवं योग के माध्यम से उनके कौशल का विकास किया जा रहा है।

मिशन जागृति महिला विंग की उपाध्यक्ष एवं आर्ट एंड क्राफ्ट की कोऑर्डिनेटर लता सिंगला ने बताया कि इसी केंद्र में आर्ट एंड क्राफ्ट सीख रही बेटियों के सम्मान की अब लोग प्रशंसा कर रहे हैं एवं खरीद भी रहे हैं। घर का जो सामान हम बाहर फेंक देते हैं या जो कि प्रयोग में नहीं होता है उन सामान को कितने बढिय़ा तरीके से सजाकर आप अपने ड्राइंग रूम में रख सकते हो। बेटियां जो आर्ट एंड क्राफ्ट सीख रही थी, जो सिलाई-कढ़ाई सीख रही थी वह अब आत्मनिर्भर हो रही हैं।

आत्मनिर्भर कौशल विकास केंद्र की संचालिका सुनीता रानी ने बताया कि इसी कड़ी में पहली आत्मनिर्भर की कमाई उन बेटियों को सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी इसी तरीके से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं-बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश निरंतर करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!