बैंक कर्मियों के लिए विशेष कोविड-19 टीकाकरण कैंप आयोजित

फरीदाबाद, 29 मई। उपायुक्त फरीदाबाद यशपाल यादव के मार्गदर्शन में जिला अग्रणी कार्यालय फरीदाबाद द्वारा जिला चिकित्सालय फरीदाबाद के सहयोग से कोरोना से बचाव के लिए जिला के बैंक कर्मचारियों के लिए विशेष टिकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ सहायक महाप्रबंधक केनरा बैंक फरीदाबाद अमृत घोष द्वारा किया गया। कैंप प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक केनरा बैंक मुख्य शाखा फरीदाबाद में लगाया गया, जिसमें विभिन्न बैंकों के 150 से अधिक कर्माचारियों को टीका लगाया।

जिला अग्रणी मुख्य प्रबंधक, डॉ. अलभ्य मिश्रा ने बैंक कर्मचारियों को सामान्य बैंकिंग गतिविधियों के दौरान कोरोना प्रसार रोकने हेतु सुरक्षा प्रबंधन तथा शाखाओं में भीड़ नियंत्रण के बारे में जागरुक किया तथा समस्त चिकित्साकर्मी, डीएफएलसी कपिल सोनी, नर्सिंग स्टाफ प्रियंका लवली, दिनेश तथा राहुल का धन्यवाद किया। शिव कुमार, मुख्य प्रबंधक केनरा बैंक ने समस्त बैंक कर्माचारियों की और से जिला प्रशासन फरीदाबाद का आभार व्यक्त कर भविष्य में भी बैंकर्स के लिए ऐसे ही कैंप लगाने का अनुरोध किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!