क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने नाजायज असला रखने के मामले में दो आरोपियों को किया काबू

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने नाजायज असला रखने के जुर्म में दो आरोपियों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर उनसे दो बटन दार चाकू बरामद करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी गौरव उर्फ अंबानी निवासी सेक्टर-10 गुरुग्राम, गौरव उर्फ गोल्डन निवासी सेक्टर 10 गुरुग्राम हैं।

क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गौरव उर्फ अंबानी को थाना सदर बल्लभगढ़ के एरिया से बटन दार चाकू सहित गिरफ्तार किया गया है जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लबगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

आरोपी गौरव उर्फ गोल्डन को पुलिस ने अपने विशेष सूत्रों के माध्यम से थाना छायंसा एरिया से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके पर आरोपी कब्जे से एक बटन दार चाकू बरामद कर उसके खिलाफ थाना छायंसा में मामला दर्ज कराया है। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!