राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदों में सैनिटाइजर, मास्क, फल आदि वितरित किए गए

फरीदाबाद : जहां पूरे देश में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 51वें जन्मदिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा था वहीं फरीदाबाद के कुरेशीपुर गांव में हरियाणा प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल गफ्फार कुरैशी ने वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ राहुल गांधी का जन्मदिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। अब्दुल गफार कुरैशी ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 51वां जन्मदिन है। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई स्थिति की वजह से उन्होंने जश्न नहीं मनाने का फैसला किया। इसके अलावा उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी उनके जन्मदिन के मौके पर किसी तरह के जश्न का आयोजन नहीं करने की अपील की थी। उनके बर्थडे पर कोई होर्डिंग या पोस्टर न लगाएं, बल्कि अपने पास उपलब्ध संसाधन का इस्तेमाल जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करें।
उसी कड़ी में कुरेशीपुर गांव के सरपंच शौकीन ने बताते हुए कहा कि राहुल गांधी का जन्मदिन केक ना काटकर जरूरतमंदों को सैनिटाइजर, मास्क, फल आदि वितरित किए गए। वहीं कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता मोहम्मद शेरू, नहीम हकीमुद्दीन गोची, शम्मी खान, शाहिद खान, रफीक मोहम्मद, मौलाना ताहिर, यासीन खान, इरशाद सहीद आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी की अच्छी सेहत व लंबी उम्र की दुआ भी की।



