उड़ान संस्था ने मीठे पानी की छबील लगाकर पर्यावरण बचाओ, डिस्पोजल हटाओ का दिया संदेश

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर उड़ान वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा मीठे ठंडे पानी की छबील लगाई गई जिसमें कोरोना को देखते हुए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए मौसमी के जूस का वितरण किया गया।
इस नेकी और मानवता पूर्ण जल वितरण कार्यक्रम में टीम द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वाह करते हुए और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए डिस्पोजल गिलास का प्रयोग नहीं किया गया। संस्था प्रमुख हिना माथुर का कहना था कि हम मन में भाव तो अच्छा लेकर छबील लगा रहे हैं पर डिस्पोजल के गिलासों का प्रयोग करके पर्यावरण और अपने समाज के लिये गलत नहीं कर सकते।



