प्रवासी नेता संतोष यादव ने राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता का जोरदार स्वागत किया

  • एनआईटी की टीम केजरीवाल के नक्शे कदम पर चलते हुए रास्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है : संतोष यादव

फरीदाबाद : आम आदमी पार्टी के एन.आई.टी. 86 विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी प्रवासी नेता संतोष यादव ने राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। अभी हाल में संतोष यादव ने सैंकड़ों पदाधिकारी आम आदमी पार्टी में शामिल किए थ,े जिनसे मिलने और उनके विचार जानने के लिए राज्यसभा सांसद फरीदाबाद पधारे। उन्होंने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बातचीत की और आने वाले पंचायत, जिला परिषद और नगर निगम चुनाव की चर्चा की।

इस मौके पर राज्यसभा सांसद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे हरियाणा में पंचायत, जिला परिषद, ब्लॉक मेम्बर, नगर निगम चुनाव है और सभी चुनाव आम आदमी पार्टी अपने सिंबल पर लड़ेगी। सभी कार्यकर्ता अपनी कमर कस लें और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम गठित करें ताकि आने वाले चुनाव में भारी संख्या से उम्मीदवार जीत कर हरियाणा में आयें तथा आम आदमी तक जनसुविधाएं पंहुचाये। उन्होंने कहा कि वह खोरी के प्रवासियों की मदद में हरियाणा सरकार के साथ हर लड़ाई लड़ेंगे और गरीब मजदूरों को न्याय दिलाएंगे।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले सभी चुनाव जोर-शोर से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रवासी नेता संतोष यादव विधानसभा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं जो तारीफे काबिल है। सांसद ने खोरी के आंदोलन में गिरफ्तार हुए सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

इस मौके पर प्रवासी नेता संतोष यादव ने कहा कि एनआईटी की टीम केजरीवाल के नक्शे कदम पर चलते हुए रास्ट्र निर्माण के लिए कार्य कर रही है। वह समाज के लिए हर गरीब मजदूरों की आवाज जोर शोर से साशन प्रसाशन के समक्ष रखते हैं और न्याय दिलवाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा जल्द ही एनआईटी की बूथ स्तर तक कमेटी गठित कर दी जाएगी।

इस मौके आम आदमी पार्टी के जोन कोषाध्यक्ष हरिंदर भाटी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमन गोयल, संगठन मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, फरीदाबाद के संगठन मंत्री विनोद भाटी, सचिव भीम यादव, महिला जॉन अध्यक्ष मंजू गुप्ता, जिला अध्यक्ष महिला गीता शर्मा, श्रमिक अध्यक्ष राजकुमार सहित मनोहर विरमानी, वरिष्ठ पदाधिकारी रघुवर दयाल, राणा यादव, वीरसेन शर्मा, सुरेंद्र गंगवार, धर्मेंद्र सैनी, मनोज कुशवाह, हरिदत्त शर्मा, संजय कुमार, जनार्दन वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता, अरविंद कु मार आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।

इस मौके पर भाजपा व कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा जिसमें संजय नेगी, रामलड्डू सिंह, धर्मेन्दर, जितेंद्र, हिमांशु, काजल, चंद्रशेखर, कृष्णा, हरिदत्त, सुरेश चंद, त्रिभुवन यादव, सूबेदार इंद्रपाल, जशविंद्र सिंह, तेजेंदर सिंह, विपिन सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता को राज्यसभा सांसद डॉ सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी का पटका पहनाया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!