ओल्ड फरीदाबाद में पंकज सिंगला के नेतृत्व में लगभग 300 लोगों ने वैक्सीन लगवाई

फरीदाबाद : देशभर में चलाए जा रहे कोविड-19 के टीकाकरण अभियान के अंतर्गत पथवारी मंदिर ओल्ड फरीदाबाद में निशुल्क कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया गया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला के नेतृत्व में लगभग 300 लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। इस टीकाकरण के दौरान ओल्ड मंडल अध्यक्ष सचिन शर्मा, जिला महामंत्री सचिन ठाकुर, शारदा गर्ग, करण सिंगला, कृष्ण आर्य, मुकुल चोपड़ा, चाहत मिगलानी, अंतरिक्ष सभरवाल आदि उपस्थित रहे। पंकज सिंगला ने इस अवसर पर कहा कि कोविड-19 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी से लोगों को जागरूक करना हम सबका फर्ज है। इसके लिए चरणबद्ध रूप से राज्य व केंद्र सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही हैं ताकि टीकाकरण अभियान का लाभ संबंधित वर्ग को दिया जा सके।

पंकज सिंगला ने कहा कि कोविड-19 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल कर अपने स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं और टीकाकरण अभियान जैसे अभियानों को सफल बनाने में अपना यथासंभव यथाशक्ति सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 से जुड़े प्रभाव को कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और इस के अंतर्गत कोविड-19 के संबंध में जागरूकता फैलाना टीकाकरण अभियान चलाना व अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!