स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जलवा फ्लोर के सशक्त व समायरा ने मचाया धमाल

फरीदाबाद : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जलवा फ्लोर की तरफ से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की मशहूर हस्तियां व जलवा फ्लोर के बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विष्णु गुप्ता ने बच्चों को आशीर्वाद दिया व जलवा फ्लोर संस्था के सभी पदाधिकारियों व बच्चों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देश विदेश में जलवा फ्लोर अकैडमी के बच्चों ने नाम रोशन किया है आगे भी करते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान सशक्त दिलावरी, समायरा दिलावरी की डांस प्रस्तुति को देखकर आए हुए सभी मेहमानों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की वहीं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जलवा फ्लोर की डायरेक्टर ममता दिलावरी, कविश दिलावरी कार्यक्रम इंचार्ज लोशक दिलावरी एवं म्यूजिक डायरेक्टर स्वपन डे की कार्यक्रम में विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर ममता दिलावरी ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया और बताया कि महान सेनानियों की वजह से जो स्वतंत्रता हमें मिली है उसको बरकरार रखते हुए हमें राष्ट्र के विकास में योगदान देते रहना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मास्टर आरव चौधरी, मेघना कपूर, श्री योश्री, चंचल अरोरा आदि लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!