राजकुमार मामोरिया को भारतीय जनता पार्टी सेवा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : भाजपा के जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में गोपाल शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा फरीदाबाद जिले में प्रकोष्ठों और विभागों के जिला संयोजकों व जिला सह संयोजकों की नियुक्तियां की गई। जिसमें राजकुमार मामोरिया को सेवा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया।

अपनी इस नियुक्त पर राजकुमार मामोरिया ने प्रदेश एवं जिले के शीर्ष नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकर, प्रदेश संयोजक (सेवा प्रकोष्ठ) सतीश खोला, जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ पर पूरा विश्वास करते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। वह विश्वास दिलाते हैं कि वह पूरी लगन व निष्ठा से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे व संगठन को और मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे। वह सेवा संगठन से लोगों को जोडऩे का काम करेंगे जिससे संगठन को और मजबूती मिले। वहीं भाजपा द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का काम करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!