इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ आर्किटेक्ट हरियाणा इकाई ने विश्व वास्तु कला दिवस की पूर्व संध्या पर फरीदाबाद में एक समारोह आयोजित किया

फरीदाबाद : इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ आर्किटेक्ट हरियाणा इकाई ने विश्व वास्तु कला दिवस की पूर्व संध्या पर फरीदाबाद में एक समारोह आयोजित किया। सभा को संबोधित करते हुए पुनीत सेठी अध्यक्ष हरियाणा चेप्टर ने इस विश्व दिवस की महता पर व्याख्या की। उन्होंने बताया कि 2030 को स्तत: विकास लक्षय को पूरा करने के लिए वास्तुकारों का योगदान आवश्यक है। हमें प्रदूषण मुक्त और सतत विकास के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

मुख्य वक्ता आर्किटेक्ट चरणजीत शाह ने अपने उद्घोषण में आने वाले कल को खुशहाल बनाने के लिए भवन निर्माण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आर्किटेक्ट विजय गर्ग ने कहा कि प्रदूषण मुक्त वातावरण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को योगदान देना चाहिए। समारोह में वास्तुकार पुनीत सेठी चेयरमैन हरियाणा चेप्टर, शिव सिंगला वाइस चेयरमैन, सुरेन्द्र सिंह संयुक्त सचिव, निर्मल मखीजा चेयरमैन फरीदाबाद सेंटर तथा हरियाणा के विभिन्न सेंटरों से वास्तुकारों ने भाग लिया।



