जज्बा फाउंडेशन द्वारा चोथे टीकाकरण शिविर का आयोजन

फरीदाबाद : जज्बा फाउंडेशन एवं दिल से फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से चौथा कोरोना शिविर बी. के. मॉडल स्कूल विनयनगर, अगवानपुर में लगाया गया। शिविर आयोजक नीरज कुमार राय एवं आदित्य झा ने शिविर की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस शिविर में 18 वर्ष तथा 45 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के 302 लोगों को पहली और दूसरी कोरोना वेक्सीन की डोज दी गई।

इस अवसर पर जज्बा फाउंडेशन के संस्थापक सचिव आदित्य झा ने कहा कि जिस तरह कोरोना ने अपना भयावह रूप दिखाया था उसको लेकर हर व्यक्ति को समाज व परिवार की सुरक्षा के लिए टीका अवश्य लगवाना चाहिए। हम लोगो को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के साथ साथ शहर के अलग अलग स्थानों पर टीकाकरण शिविरों का आयोजन कर रहे है ताकि अधिक से अधिक लोगों को कोरोना महामारी के बचाव का टीका लगया जा सके।

कार्यक्रम के आयोजकों ने कार्यकम को सफल बनाने के लिए वैक्सिनेशन स्टाफ का विशेष आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बी के मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक श्री विजय कुमार और पूनम, एवं संगठन से चेयरमैन हिमांशु भट्ट, कुमार आरजू, पंकज कश्यप, अभिलाषा, रोहन सागर, अंकित सिंह, मोमिन, धीरज, अनूप, राहुल वर्मा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!