डा. महेश वैद्य द्वारा वस्त्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद : कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी मानव उत्थान मंच के संस्थापक अध्यक्ष, समाजसेवी डा. महेश वैद्य द्वारा गर्म वस्त्र वितरण का कार्यक्रम फरीदाबाद के सैक्टर-22 नियर नेपाली मंदिर, मछली मार्किट की गरीब बस्ती में किया गया, जिसमें बच्चों को नई गर्म टोपी, बुजुर्गों को कम्बल और महिलाओं को गर्म जर्सी, शॉल, सूट-साड़ी आदि वितरित किए गए। वहीं बच्चों को फल व बिस्किट भी वितरित किए गए। इस नेक कार्य में दर्जनों सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी शिरकत की जिनमें मुख्य रूप से जय शर्मा, नरेश ठाकुर, जे सी शर्मा, प्रीति चौधरी, शैली बब्बर, रवि, अशोक कुमार, संजीव, शशिकांत तंवर, के. के. रावत, डा. डी. के. शर्मा, मनीष कुमार, छवि तंवर और गुरुग्राम जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!