लोगों की समस्याओं का फोन पर ही किया जाएगा समाधान : कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

बल्लबगढ़, 08 जनवरी। हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते तथा सरकार द्वारा जारी कोविड नियमो के मद्देनजर समस्त बल्लभगढ़ वासियों और प्रदेश वासियों से अपील है कि वे उनसे संबंधित अपने कार्यो के लिए उनके मोबाइल नंबर पर ही संपर्क करें। आपकी समस्या का समाधान मोबाइल से भी किया जायेगा। कार्यालय पर आने का कष्ट कम करें।

परिवहन मंत्री की सभी से अपील है कि बेवजह घरों से बाहर न निकले, सरकार द्वारा जारी कोविड के नियमो का पालन करें। वे स्वयं और अपने समस्त स्टाफ के साथ फोन पर आप सभी की सेवा में हमेशा हाजिर है।

उन्होंने बताया कि संपर्क सूत्र
मूलचन्द शर्मा, परिवहन मंत्री – 9811556272
टिपरचंद शर्मा, भाजपा नेता – 9891313335
राजेश शर्मा, आफिस – 8586023189,
बृजमोहन शर्मा, ऑफिस – 9999064813
अशोक शर्मा, ऑफिस – 9812576506
जोगेंद्र रावत, ऑफिस – 9811956392
फोन नम्बर पर आपकी समस्या का समाधान तुरन्त प्रभाव से किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!