न्यायिक परिसर में 12 मार्च को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत : मंगलेश कुमार चौबे

फरीदाबाद, 7 फरवरी। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुासर 12 मार्च को न्यायिक परिसर फरीदाबाद में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंगलेश कुमार चौबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना मुआवजा, चैक बाऊंस, दीवानी व बिजली मामलों सहित अन्य मामलों का निपटारा आपसी सुलह व समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

सीजेएम ने बताया कि आजादी अमृत महोत्सव तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद के सक्षम युवाओं द्वारा रेवाड़ी जिला में गांव-गांव जाकर लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उददेश्य प्रत्येक ग्राम एवं हर नागरिक तक विधिक सेवाओं की जानकारी देना व ज्यादा से ज्यादा लोगों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद समाज के सभी वर्गों की सहायता करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!