बल्लभगढ़ लोकदीप स्कूल में चोरी करने वाले तीन आरोपीयो को क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच-65 की टीम ने चोरी करने वाले 3 आरोपियो को लोकदीप पब्लिक स्कूल में हुई चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। रोहित, कन्हैया और महेश तीनो चोर स्थाई रुप से बल्लबगढ़ के उंचा गांव के रहने वाले है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी तीनो आरोपियों ने लोक दिप पब्लिक स्कूल में पिछे के तरफ पड़े पुराने 3 मोटर, लोहा, तांबा और पीतल को चोरी कर फेरी वाले कबाडियों को 48000/- रुपए में बेच दिया था। स्कूल संचालक के स्टाफ की तरफ से 07 मार्च को थाना सिटी बल्लबगढ़ में एक चोरी की लिखित सूचना दी जिसपर चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियो की तलाश की जा रही थी।

शिकायतकर्ता ने बताया की उसने स्कूल को 06 मार्च को चैक किया था जिसको पुराना सामान गायब मिला था। तीनो आरोपियो को क्राइम ब्रांच टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बल्लबगढ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो से 40500/- रुपए नगद बरामद किए है। आरोपी नशा के आदि है 7500/- रुपए नशा में खर्च कर दिए। पूछताछ में पता चला की आरोपी रोहित और कन्हैया को पहले भी 2-3 बार चोरी के मुकदमें में जेल जा चके है। तीनो आरोपियो को पूछताछ पूरी होने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!