‘होली मिलन’ पर पहुंचे जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति

- कुलपति प्रो. तोमर के साथ विश्वविद्यालय के अकादमिक विकास को लेकर की चर्चा
फरीदाबाद, 16 मार्च : होली के उपलक्ष में जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के पूर्व कुलपति रहे प्रो. दिनेश कुमार और राज नेहरू ने कुलपति प्रो. एस.के. तोमर ने उनके कार्यालय में मुलाकात की।
वर्तमान में प्रो. दिनेश कुमार गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति है तथा राज नेहरू श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति हैं।
पूर्व कुलपतियों ने प्रो. तोमर को अपने कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए की गई विभिन्न पहलों से अवगत करवाया तथा विश्वविद्यालय की भावी परियोजनाओं के कार्यान्वयन में सहयोग देने के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जे.सी. बोस विश्वविद्यालय इस क्षेत्र के अग्रणी विश्वविद्यालयों में से एक है। विश्वविद्यालय को राज्य के औद्योगिक केंद्र फरीदाबाद में होने का लाभ है और यह उद्योगों की वास्तविक समस्याओं के समाधान प्रदान करने के लिए अनुसंधान एवं नवाचार में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग भी मौजूद थे।
प्रो. तोमर ने पूर्व कुलपतियों से विश्वविद्यालय के सुधार के क्षेत्रों को लेकर विचार मांगें तथा विश्वविद्यालय को शिक्षण एवं अनुसंधान में गुणवत्ता और उत्कृष्टता का केंद्र बनाने की दिशा में काम करने के तौर-तरीकों को लेकर चर्चा की।



