हरियाणा के विधायकों को मिलेगा प्रति माह 20,000 रुपये ‘‘वाहन चालक भत्ते’’

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने घोषणा की कि विधायकों को अब से प्रति माह 20,000 रुपये ‘‘चालक भत्ते’’ के तौर पर दिए जाएंगे, यह 18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से मिलने वाले यात्रा भत्ते से इतर है। मुख्यमंत्री ने बजट सत्र के अंतिम दिन विधानसभा में यह घोषणा की।
खट्टर ने कहा कि मौजूदा प्रावधान के तहत विधायकों को ऐसी यात्राओं के लिए 18 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से यात्रा भत्ता दिया जाता है, जो स्थान रेलमार्ग से जुड़े नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अब विधायकों को 20,000 रुपये ‘‘चालक भत्ते’’ के तौर पर दिए जाने का निर्णय लिया गया है।



