ईश्वरीय ज्ञान व शांति का सहज मार्ग दिखा रही हैं ब्रह्माकुमारीज़

सूरजकुंड : ब्रह्माकुमारी प्रजापिता आश्रम सेक्टर-21 डी शाखा ने अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इस बार के मेले में एक ऐसा यंत्र लाया गया है, जोकि आपका ओरा और सातों चक्रों की ऊर्जा माप सकता है।

छोटी चौपाल के समीप लगाई गई ब्रह्माकुमारीज़ की स्टाल में मानसिक शांति व आध्यात्मिक उन्नति पर अधिक ध्यान दिया गया है। बीके प्रीति के मार्गदर्शन में लगाई गई इस स्टाल में ईश्वरीय ज्ञान को दर्शाया गया है। यहां ब्रह्माकुमारी अरूणा व रंजना ने बताया कि सृष्टि में परमशक्ति एक ही है, जो कि निराकार व परमस्वरूपा है। उसी के नूर से यह जग रोशन है। हम सतगुरू की आराधना कर परमपिता को पा सकते हैं। ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय की अनुयायी बताती हैं कि व्यक्ति को सांसारिक विषयों से तनाव ही मिल सकता है, शांति नहीं। तनाव के कारण ही मनुष्य नशीले पदार्थों का सेवन करने लगता है।

बीके रंजना ने बताया कि ब्रह्माकुमारी आश्रम में आकर व्यक्ति को राजयोग का कोर्स करवाया जाता है। रोजाना ध्यान करने व ज्ञान की मुरली सुनने से साधक के जीवन में सुखद परिवर्तन आने शुरू हो जाते हैं। इस स्टाल पर बीके मोनिका, अरूणा, राम, दीपा, अमीरचंद, रामबीर इत्यादि सेवाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!