ब्राह्मण संस्थाओं के प्रधानों ने विधायक पंडित नीरज शर्मा को नमूना कहे जाने के विरोध में उपायुक्त फरीदाबाद को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

फरीदाबाद : जिला फरीदाबाद में सर्व ब्राह्मण समाज महासभा के अन्तर्गत एनआईटी विधानसभा फरीदाबाद की सभी ब्राह्मण संस्थाओं के प्रधानों ने विधायक पंडित नीरज शर्मा को नमूना कहे जाने के विरोध में उपायुक्त फरीदाबाद को राष्ट्रपति के नाम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फरीदाबाद एनआईटी 86 के विधायक पंडित नीरज शर्मा ने विधानसभा में मांग उठाई थी कि नगर निगम फरीदाबाद में हुए भ्रष्टाचार की जांच की जाए, जिन्होंने भी जनता का पैसा हड़पा उसके दोषियों को सजा दी जाएए इस पर मुख्यमंत्री ने जांच करवाने की बजाए नीरज शर्मा को नमूना बोल सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाई!
सभी साथियों ने गहरा रोष प्रकट कर सरकार को चेताया कि मुख्यमंत्री अपने शब्दों को वापिस ले, विधायक से माफी मांगे, नहीं तो प्रदेश स्तर पर सरकार का भारी विरोध जारी रहेगा!
इस अवसर पर सत्यप्रकाश कौशिक (प्रधान, श्री परशुराम सेवादल), जगदीश चन्द कौशिक (प्रधान, श्री ब्राह्मण सभा सैक्टर-55), तुलाराम शास्त्री (महासचिव, आदि गौड ब्राह्मण युवा समाज), विनोद भारद्वाज (प्रधान, ऊँ श्री ब्राह्मण समाज), रामकुमार कौशिक (प्रधान सर्व ब्राह्मण संघ), राजेन्द्र भारद्वाज (प्रधान, मैथिल ब्राह्मण सभा), रमेश भारद्वाज (प्रधान, गौड ब्राह्मण सभा, सैक्टर-55), कन्हैया लाल वशिष्ठ एडवोकेट, महेश चन्द वशिष्ठ, राजेश शर्मा, शैलेन्द्र उपाध्याय, धर्मवीर एडवोकेट, घनश्याम शर्मा व राहुल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।



