रामनवमी के उपलक्ष में बल्लबगढ़ ऑटो स्टैण्ड पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद : रामनवमी के उपलक्ष में बल्लबगढ़ ऑटो स्टैण्ड पर ऑटो यूनियन के प्रधान पं. गोपाल ने लगभग दो हजार लोगों को हलवा, पूरी सब्जी का प्रसाद वितरित किया। प्रसाद वितरण में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बबली, भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र नांदल मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय, पप्पी, सूरेश, त्रीदेव, धर्मपाल खुटा, साहिल वालिया, कार्तिक, त्रिदेव, दिपक, डब्बू भाई एवं भारती चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों का अहम योगदान रहा।

सुरेंद्र शर्मा बबली ने सभी लोगों को बधाई दी और कहा कि कोई भी त्यौहार मिल-जुलकर मनाना चाहिए और यह तो भगवान श्रीराम के जन्मदिन पर मनाया जाने वाला सबसे पुराने त्योहारों में से एक है।

वहीं डॉ. धर्मेंद्र नांदल ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में हमेशा तत्पर रहना चाहिए। नारी शक्ति दुर्गा सरस्वती लक्ष्मी तीनों रूपों में मानी जाती है। एक दिन के कंचक पूजने की बजाए हमें सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। भ्रूण हत्या जैसी कुप्रथा पर रोक लगाने पर सदैव तत्पर रहना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी मेहमानों का प्रधान गोपाल पंडित ने धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!