जिला के एक मात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी जगराम सिंह को गांव मच्छगर में डीसी जितेन्द्र यादव और एसडीएम त्रिलोक चंद ने किया सम्मानित

  • कहा, स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों की पढ़ाई का पूरा ख्याल रख रही है हरियाणा सरकार
  • स्वतंत्रता सेनानियों की तीसरी पीढ़ी को भी उच्च शिक्षा के लिए दिया जाता है स्टाईफण्ड

फरीदाबाद : डीसी जितेन्द्र यादव और एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद ने गत सायं गांव मच्छगर में जिला के एक मात्र जीवित स्वतंत्रता सेनानी चौधरी जगराम सिंह से उनके घर जाकर मिलकर उनकी और उनके परिवार जनों का हालचाल जान कर उनकी कुशल मंगल की जानकारी ली। डीसी जितेन्द्र यादव और एसडीएम त्रिलोक चंद ने गांव में 103 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी जगराम सिंह और 95 वर्षीय उनकी पत्नी बोहती देवी को सरकार की तरफ से शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

आपको बता दें कि आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में केंद्र व प्रदेश सरकार स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। सरकार की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों व उनके आश्रितों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका उन्हें व परिवार जनों को पूरा लाभ मिल रहा है।

डीसी जितेन्द्र यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों का पूरा ख्याल रख रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों की तीसरी पीढ़ी तक को भी उच्च शिक्षा के लिए स्टाइफण्ड दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार की ओर से एक हजार रुपए प्रति माह स्कॉलरशिप तथा किताबों की खरीद के लिए 2 हजार रुपए प्रति वर्ष अनुदान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर लॉगइन कर सकते हैं।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी जगराम सिंह के बेटे दलबीर सिंह और अन्य परिवारों के सदस्य तथा गांव के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!