फरीदाबाद : पुत्र ने की वृद्ध माता पिता की हत्या

- दामाद की शिकायत पर थाना खेडी पुल में हत्या का मुकदमा दर्ज
फरीदाबाद 13 मई : पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना सुबह करीब 3:00 बजे की है। हनुमान नगर में रहने वाले बुजुर्ग दम्पति बीर सिंह (70 वर्ष) व पत्नि चम्पा (62 वर्ष) की हत्या उनके पुत्र जीतू उर्फ जितेंद्र (38 साल) के द्वारा की गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही थाना खेड़ी पुल एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर दोनों बुजुर्ग की वॉडी खून से लथपथ हुई पडी थी।
वारदात के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया। मौक पर एसीपी महेंद्र वर्मा, एफएसएल डॉ मनीषा, और क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। डॉक्टर टीम के द्वारा नमूने लिए गए। दोनों कि नाश के बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक दम्पती के दामाद सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी जीतू उर्फ जितेंद्र के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता सुरेंद्र के अनुसार आरोपी जीतू शादी शुदा है। आरोपी का तलाक हो चुका है। आरोपी शराब पीने का आदी है। आरोपी अक्सर अपने माता-पिता से लड़ाई झगड़ा कर मारपीट करता रहता था। जिसने आज रात को इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना स्थल से खून में लाल कैंची बरामद की गई है। मामले की तफ्तीश जारी है आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



