रोटरी क्लब एनआईटी ने सरकारी स्कूल में भेंट किए 2 वाटर स्टेशन

फरीदाबाद : रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी ने बल्लभगढ़ के गर्वमेंट्स गल्र्स मॉडल सीनियर सैकेंड्री स्कूल में दो वाटर स्टेशनों का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्लब के प्रधान विपिन चंदा ने बताया कि क्लब का यह 131वां प्रोजैक्ट है तथा इससे पूर्व समाजसेवा से जुड़े कई प्रोजैक्ट क्लब द्वारा किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि उक्त वाटर स्टेशनों का खर्च आरएन मेहता व उदय मेहता द्वारा वहन किया गया है।

इस अवसर परर महासचिव वीरेंद्र मेहता ने बताया कि इससे पहले भी सरकारी स्कूलों में रोटरी क्लब एनआईटी द्वारा कई प्रोजैक्ट किए जा चुके हैं तथा आगे भी क्लब का प्रयास रहेगा कि सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण व सुविधाएं देने के लिए इस तरह के प्रोजैक्ट अनवरत जारी रहें। इस अवसर पर मौजूद गणमान्यजनों ने स्कूली छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना करते हुए छात्राओं का उत्साह वर्धन किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल अशोक कुमार त्यागी ने रोटरी क्लब एनआईटी के प्रधान विपिन चंदा, वीरेंद्र मेहता सहित समस्त टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रोटरी जैसी सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से सरकारी स्कूलों का स्तर और बेहतर हो रहा है।

इस मौके पर वरिष्ठ रोटेरियन वीरेंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि रोटरी क्लब एनआईटी की वर्तमान टीम ने अतुलनीय कार्य किए हैं तथा इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने भी स्कूली छात्राओं का हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर भाजपा अजरौंदा मंडलाध्यक्ष व रोटेरियन कुलदीप साहनी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि इस प्रकार के प्रोजैक्ट आगे भी क्लब के जारी रहेंगे।

इस मौके पर विशेष रूप से रोटेरियन राजन गेरा, सुनील खंडूजा, रविंद्र मंगला, हरीश आहुजा, सुषमा आहुजा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!