जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के नेतृत्व में ONE CLICK HOMOEOPATHY कैम्प का आयोजन

फरीदाबाद : जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के नेतृत्व में ONE CLICK HOMOEOPATHY कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में सैंकड़ों अधिवक्ताओं के साथ-साथ कोर्ट परिसर में आए हुए लोगों ने भी अपनी जांच करवाई। कैम्प में डा0 हीना सखूजा (BHMS, DAFE, NDDY), आशू सखूजा व उनकी टीम ने आए हुए सभी अधिवक्ताओं व लोगों की निःशुल्क जांच व निःशुल्क दवाईयां वितरित कीं।

के पी तेवतिया प्रधान जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद ने कैम्प में आए सभी अधिवक्ताओं व लोगों का धन्यवाद किया व कहा कि इस प्रकार के कैम्प कोर्ट परिसर में लगते रहेंगे। सन्दीप पाराशर महासचिव जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद ने कैम्प की सराहना करते हुए कहा कि जिन कैम्पों से जनहित का भला हो उस प्रकार के कैम्प का आयोजन निरन्तर होना चाहिए।

इस मौके पर मुख्य रूप से जे0पी0 अधाना पूर्व प्रधान, राजेश बैंसला, कु0 दीपू सिंह रावत उपाध्यक्ष, अनिल कुमारी उपाध्यक्ष, मनबीर तंवर अतिरिक्त सचिव, आशीश अरोड़ा संयुक्त सचिव, संजीव अत्री, अजीत डागर, संजय तेवतिया, रमन वशिष्ठ, दीपक गुप्ता, प्रेमदत्त भारद्वाज, विजय शर्मा, राहुल शर्मा, मनीश शर्मा, संजय गुप्ता, सुरेन्द्र खौड़ीवाल, ओमबीर धनकड़, ओमदत्त शर्मा, हिमांशु तेवतिया, प्रशांत यादव, उज्जवल पाराशर, विनोद अधाना सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!