वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों को थाना मुजेसर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार, 2 मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद : थाना मुजेसर प्रबंधक संदीप कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियों को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी हंसराज सेक्टर-22 शिवाजी नगर का रहने वाला है। तथा आरोपी बिरजू मंडल स्थाई रुप से बिहार के दरभंगा जिले के गांव बधौनी का रहने वाला है अस्थाई रुप से पलवल के गांव जटौला का रहने वाला है। पुलिस टीम ने आरोपियों को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचन के आधार पर सेक्टर-22/23 में नाका लगा कर मुख्य सिपाही सुनील, सिपाही रामदिया और सिपाही अजय ने मौके से भाग कर काबू किया है। आरोपियो से मौके पर थाना मुजेसर के एरिया से 17 मई को चोरी हुई मोटरसाइकिल सहित काबू किया है।

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियो ने मोटरसाइकिल को 17 मई को शाम के समय बेचने की नियत से सेक्टर-22 घर के सामने से चोरी किया था। आरोपी मोटरसाइकिल को बल्लबगढ़ बेचने के लिए ले जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों से थाना सेक्टर-17 के मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमें का खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपी हंसराज के घर शिवजी नगर से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!