घर से पैसे चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच 48 ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी राकेश सिंह की टीम ने करीब 20 दिन पहले पुलिस थाना सूरजकुंड एरिया से आरोपियों द्वारा घर में घुसकर चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हरिंद्र तथा बच्चू सिंह का नाम शामिल है आरोपी हरिंद्र फरीदाबाद के खेड़ी कला तथा आरोपी बच्चू सिंह एसजीएम नगर का निवासी है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़ित सयुष ने बताया कि 26 अप्रैल को वह अपना घर पर ताला लगाकर ग्वालियर किसी काम से गया था जब वह वापस आया तो देखा कि उसका सामान बिखरा पड़ा है और उसके घर से 15000 चोरी हो चुके हैं। पीड़ित ने घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए परंतु उसमें उसे कोई फुटेज नहीं मिली।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सूरजकुंड में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपियों को चिमनी बाई चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशे की आपूर्ति के लिए उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने पाया कि घर पर ताला लगा हुआ है तो मौका देखकर घर में घुस गए घर से नकदी चोरी कर ली। आरोपियों के कब्जे से क्राइम ब्रांच द्वारा 5200 बरामद किए गए हैं।

आरोपियों ने बताया कि बाकी के पैसे उन्होंने नशे में उड़ा दिए। पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी हरिंद्र लड़ाई झगड़ा तथा चोली के मुकदमों में दो बार जेल जा चुका है। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!