पुलिस चौकी सेक्टर 21डी की टीम ने अवैध शराब तस्करी करने वाले आरोपी को 37 बोतल देसी शराब सहित किया काबू

फरीदाबाद : पुलिस चौकी सेक्टर 21डी प्रभारी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की टीम ने एक अवैध शराब सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी इंचार्ज को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि अंकित नाम का व्यक्ति अवैध देसी शराब अपनी स्कूटी पर ले जा रहा है। सूचना पर रेड कर आरोपी को अवैध शराब सहित सब्जी मंडी चौक सेक्टर 21डी से आरोपी को स्कूटी सहित काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 150 देसी मार्का मस्ताना के पव्वे बरामद हुए।
आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में अवैध शराब तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अंकित फरीदाबाद की आखिर गांव में रहता है। आरोपी के संबंध में फरीदाबाद के सभी थानों-चौकियों में सूचना दे दी गई है अगर आरोपी किसी के मुकदमे वंचित हो तो सेक्टर 21डी की चौकी में संपर्क करें। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



