विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निकाली साइकिल जागरूकता रैली

  • साइकिल रैली को चेयरमैन हरियाणा राज्य पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड राघवेंद्र राव ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दक्ष फाउंडेशन ने दिया विशेष सहयोग

फरीदाबाद, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के साथ मिलकर साइकिल जागरूकता रैली निकाली गई। साइकिल रैली को पी राघवेंद्र राव चेयरमैन हरियाणा राज्य पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर दक्ष फाउंडेशन ने साइकिल रैली में विशेष सहयोग दिया। जागरूकता साइकिल रैली को टाउन पार्क सेक्टर- 31 फरीदाबाद से रवाना किया गया। यह साइकिल रैली सेक्टर- 31 से डीएलएफ इंडस्ट्रियल एरिया, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, सेक्टर 30 से होते हुए वापस टाउन पार्क पहुंची। इस दौरान बच्चों ने आमजन को नारे लगाकर पर्यावरण संरक्षण बारे जागरूक किया। साइकिल रैली में डेढ़ सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया। रैली के समापन उपरांत सभी को कपड़े के थैले के साथ पौधे भी वितरित किए गए ताकि सही मायने में पर्यावरण बचाने का संदेश आम जन तक पहुंच सके।

आपको बता दें इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम केवल एक पृथ्वी है। रैली में सदस्य सचिव हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, रीजनल ऑफिसर फरीदाबाद सुमिता कनोडिया, अंकुर शरण, अजय गर्ग, बबीता गर्ग, हरिचंद मान, अनूप सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, हुकुम सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!