जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पलवल की बैठक स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित

पलवल 15 जुलाई। जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पलवल की बैठक स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से वरिष्ठ पत्रकार देशपाल सौरोत, बलराम गुप्ता, अनूप पारासर, कृष्ण कुमार छाबड़ा व अंकुर अग्निहोत्री को संरक्षण नियुक्त किया गया। बैठक में दिनेश सहरावत को यूनियन का प्रधान चुना गया। जबकि वरिष्ठ उपप्रधान गिरिराज सैनी, उपप्रधान प्रवीण बैसल, महासचिव रूस्तम जाखड़, वरिष्ठ सलाहकार भगत सिहं डागर, कोषाध्यक्ष अजीत शर्मा, सचिव रवी कुमार मीणा, सह सचिव योगेश शर्मा, सह कोषाध्यक्ष सौरभ वर्मा, मीडिया कोर्डीनेटर कपिल शर्मा, प्रैस प्रवक्ता कुलवीर चौहार को बनाया गया है।

इस अवसर पर कार्यकारणी के सभी सदस्यों का फूल-मालाऐं डालकर स्वागत किया गया। जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पलवल के सरंक्षक देशपाल सौरोत ने कार्यकारणी के सदस्य को बधाई देते हुए कहा कि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पत्रकारों के वेलफेयर के लिए कार्य करेगी। यूनियन के सभी साथी एकजुट रहें और पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छा कार्य करें। पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पलवल पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रदेश में अलग पहचान कायम करेगीं।

संरक्षक बलराम गुप्ता ने कहा कि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पलवल पत्रकारियों के हितों की आवाज उठाने का कार्य करेगीं। पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए जाए इस दिशा में सरहानीय कार्य किया जाएगा। संरक्षक अनूप पारासर ने कहा कि जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पत्रकारों से जुड़े हुए मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। यूनियन में पलवल जिले के सभी पत्रकारों को जोडऩे का कार्य किया जाएगा।

जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन पलवल के नवनियुक्त प्रधान दिनेश सहरावत ने कहा कि यूनियन की तरफ से जो जिम्मेदारी दी गई है उसे बखूबी निभाएगें। पलवल जिला के पत्रकारों के हित के लिए कार्य किए जाएगें। सभी पत्रकार साथियों को यूनियन के साथ जोड़ा जाएगा।

बैठक के दौरान वरिष्ठ उपप्रधान गिरिराज सैनी, उपप्रधान प्रवीण बैसल, महासचिव रूस्तम जाखड़, कोषाध्यक्ष अजीत शर्मा ने भी संबोधित करते हुए यूनियन के संगठन को विस्तार देने पर विचार रखें। यूनियन के प्रैस प्रवक्ता कुलबीर चौहान ने कार्यकारणी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!