भारत देश हमेशा रहा ऋषि मुनियों की धरती : मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद/ तिगांव, 08 अक्तूबर। हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा की भारत देश हमेशा ऋषि मुनियों की धरती रहा है। उन्होंने कहा कि गांव मंझावली में यमुना घाट गुरुकुल का होना फरीदाबाद के लिए सौभाग्य की बात है। इस कार्यक्रम में पहुंचने पर परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का गुरुकुल की तरफ से जोरदार गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने गुरुकुल यमुना घाट मंझावली फरीदाबाद में आयोजित रजत जयंती कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज अपनी संस्कृति और मात्र भाषाओं को संजोकर बच्चो का भविष्य संवारने के लिए चल रहे गुरुकुल देश के भविष्य बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर गुरुकुल के सभी अध्यापकों बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में गुरुकुल में पढ़ाई करने वाले बच्चे देश दुनिया को नई दिशा देने का काम करेगे। कैबिनेट मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हरियाणा राज्य उत्तर प्रदेश से लगता राज्य है और यहां कुरुक्षेत्र की धरती भी महाभारत के युद्ध और गीता के उपदेश के लिए जानी जाती है तो उत्तर प्रदेश भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि और श्री राम भगवान की जन्मभूमि है ।

इस मौके पर मुख्य रूप से गुरुकुल के स्वामी प्रणवानंद, दिल्ली के पूर्व मंत्री योगानंद शास्त्री, आचार्य जय कुमार, ओमप्रकाश यजुर्वेदी,रामपाल शास्त्री,पूर्व विधायक राजेंद्र बैसला, नंदलाला कालरा सहित अन्य समाज से जुड़े आचार्य गण और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!