क्यूआरजी अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मिल पति को सरकारी नौकरी देने का लालच देकर महिला की किडनी निकाली

- महिला की शिकायत पर पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने एसीपी ओल्ड को जांच और कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश
फरीदाबाद : पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार मामले में छह आरोपी शामिल है जिसमें क्यूआरजी अस्पताल के कर्मचारी भी शामिल है। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है और इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व पति की फेसबुक पर किडनी दान करने का विज्ञापन देखा था जिस पर, यूं ही नॉर्मली, महिला ने ओके कर दिया था। आरोपियों ने महिला से संपर्क किया था। महिला ने आरोपियों को किडनी दान करने के लिए मना कर दिया था। लेकिन आरोपियों ने महिला के किडनी दान करने के बदले पति को सरकारी नौकरी का लालच दिया।
आरोपियों ने पीडि़त महिला के फर्जी कागजात अपनी पत्नी के नाम से बनवाए और अगस्त 2022 में क्यूआरजी अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मिलकर महिला की किडनी ट्रांसप्लांट करवा दी। महिला की शिकायत मिलने पर इस प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी वहीं जांच एसीपी ओल्ड द्वारा की जा रही है।



