जल्द हो सकते है दिल्ली शिक्षक संघ के चुनाव

दिल्ली : विगत सप्ताह शिक्षा निदेशालय द्वारा राजकीय विद्यालय शिक्षक संघ (जीएसटीए) के चुनाव हेतु निर्वाचन अधिकारी के तौर पर अतिरिक्त शिक्षा निदेशक ज़रीन ताज जी को नियुक्त किए हैं। बता दें कि शिक्षक संघ के चुनाव वर्ष 2014 में हुए थे तथा जीएसटीए सविधान के अनुसार तीन वर्ष का कार्यकाल होता है। कार्यकाल की समाप्ति के तुरंत बाद वर्ष 2017 अगस्त माह में संघ के महासचिव अजय वीर यादव ने चुनाव कराने की माँग करते हुए विभाग की व सरकार को पत्र लिख दिया था। फिर महासचिव पद का दायित्व निभाते हुए जनवरी 2018 में जरनल बोड़ी मीटिंग बुला कर जिसमें सभी पैनलों के शिक्षक नेताओ ने हिस्सा लिया था। आम सभा में भारी संख्या में उपस्तिथ शिक्षकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर चुनाव की तिथियों का ऐलान कर दिया था। आम सभा पास प्रस्ताव की प्रतिलिपि शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया व शिक्षा निदेशक को दे दी गई थी।

जीएसटीए के इतिहास ये पहली बार हुआ था की सत्ताधारी महासचिव अजय वीर यादव ने समय पर चुनाव की माँग की थी क्योंकि पिछले चुनाव भी बारह वर्षों के बाद हुए थे और इससे पहले भी ऐसी ही परंपरा रही थी। ऐन आठ वर्षों के बाद पुनः निर्वाचन अधिकारी नियुक्त की गई है।

ज्ञात हो कि संघ चुनाव जीएसटीए सविधान के नियमो के अनुसार होता हे।निर्वाचन अधिकारी के साथ वर्तमान कार्यकारणी के महासचिव द्वारा सदस्यता अभियान से लेकर वोटर लिस्ट तक की तैयारी पूरी कर चुनाव कराए जाते है।

ग़ौरतलब हे कि शिक्षा विभाग द्वारा पिछले वर्ष 2021 दिसम्बर माह में भी निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति की गई थी परंतु चुनाव नहीं कराए गए। इसलिए शिक्षक समाज में अभी भी चुनाव की लेकर अनिश्चिता का माहौल हे। अजय वीर यादव महासचिव जीएसटीए निर्वाचन अधिकारी ज़रीन ताज मिलकर जीएसटीए सविधान के नियम व उप-नियम का ब्योरा देते हुए पत्र सौंपा। यादव का कहना हे की आने वाले महीनो में चुनाव हो जाएँगे शिक्षा मंत्री जी से मुलाक़ात के दौरान उन्होंने एमसीडी चुनाव के बाद जीएसटीए चुनाव कराने का भरोसा दिया था।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!