स्वामी विवेकानंद जयंती से 75 लाख सूर्यनमस्कार अभियान का होगा शुभारंभ : जयपाल शास्त्री

  • अभियान का समापन स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती पर होगा
  • भाग लेने के लिए https://75lakhsuryanamaskarharyana.com/ पर रजिस्टर करें

फरीदाबाद : हरियाणा योग आयोग के सदस्य जयपाल शास्त्री की अध्यक्षता में सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में आयुष विभाग एवं खेल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई।

बैठक में हरियाणा योग आयोग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती से 14 फरवरी महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती तक चलने वाले 75 लाख सूर्यनमस्कार अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

हरियाणा योग आयोग के सदस्य जयपाल शास्त्री ने बताया कि आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती तथा राष्ट्रिय युवा दिवस के अवसर पर प्रदेश सहित जिला फरीदाबाद में भी 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। सामूहिक सूर्यनमस्कार कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय खेल परिसर सेक्टर-12 के इंडोर स्टेडियम में सायं 4 से 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा जिसमें 500 लोग सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए https://75lakhsuryanamaskarharyana.com/ पर रजिस्टर करें।

बैठक में जिला आयुर्वेद अधिकारी अजीत सिंह, खेल विभाग से अतिरिक्त जिला खेल अधिकारी धर्मेन्द्र, आयुष विभाग से योग स्पेशलिस्ट विकास, आयुष योग सहायक अरुणा, अंकुर दीप, स्वामी सुरेन्द्रानन्द, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी अंकुर सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!