महिला सुरक्षा के प्रति फरीदाबाद पुलिस की विशेष पहल (सेफ सिटी), अगस्त माह में 44 महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाया

फरीदाबाद : फरीदाबाद पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर लगातार गंभीर एवं संवेदनशील है। महिला सुरक्षा एवं सहायता के लिए तैनात महिला WERV (Women Emergency Response Vehicle) की टीमों द्वारा रात्रि गश्त के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को सहायता प्रदान कर उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महिला WERV की टीमों ने रात्रि गश्त के दौरान जरूरतमंद महिलाओं को सहायता प्रदान करते हुए उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया तथा उनके परिवारजनों के हवाले किया। अगस्त माह में जोनवार कुल 44 महिलाओं को पुलिस सहायता प्रदान की गई।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत इस वर्ष अब तक 250 से अधिक महिलाओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जा चुका है।
फरीदाबाद पुलिस आमजन, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए निरंतर तत्पर है। महिलाएं किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0129-2227200, 9999150000 तथा डायल 112 पर कॉल करें।
फरीदाबाद पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तत्पर है।



