क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने आरोपी से चोरी के 3 मामले सूलझाते हुए 3 मोटरसाइकिल बरामद की

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियो की धरपकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 प्रभारी की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आकाश (19) है। आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गांव नगंला रेवती का तथा वर्तमान में आरोपी सैक्टर-86 भाटी कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से जाट चौक सेक्टर-85/86 से बटनदार चाकू सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पहले भी 3 अन्य चोरी की वारदातों को अनजाम दे रखा है। जिसमें आरोपी ने थाना पल्ला, आदर्श नगर और मैट्रो में वाहन चोरी की वारदात को अनजाम दे रखा है। आरोपी से चोरी की 3 मोटरसाइकिल और बटनदार चाकू बरामद हुए है। आरोपी नशा करने का आदी है। नशे की पूर्ती के लिए चोरी की वारदातों को अनजाम देता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!