जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ने एनसीबीएम में विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक दौरा आयोजन किया

फरीदाबाद, 7 फरवरी : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद की इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) द्वारा नवाचार एवं उद्यमशीलता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय सीमेंट और निर्माण सामग्री परिषद (एनसीबीएम) का शैक्षणिक दौरा आयोजित किया। इस शैक्षणिक दौरे में बीटेक सिविल और एमएससी कैमिस्ट्री और फिजिक्स के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

दौरे के दौरान एनसीबीएम के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को एनसीबीएम के अंतर्गत संचालित कार्य और कामकाज से परिचित करवाया। महानिदेशक डॉ. बी एन महापात्रा ने भी विद्यार्थियों से संवाद की। डॉ. महापात्र ने सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण में रसायन विज्ञान और भौतिकी की भूमिका पर प्रकाश डाला।

एनसीबीएम की टीम ने विद्यार्थियों को एनसीबीएम में उपयोग किए जा रहे विभिन्न उपकरणों से परिचित करवाया। डॉ. अनुराग ने सीमेंट स्ट्रेंथ एनालिसिस, वॉटर रिटेंशन और सरफेस एरिया एनालिसिस के इस्तेमाल के बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया।

कुलपति प्रो. एस.के. तोमर ने विद्यार्थियों के ज्ञान को उन्नत करने के लिए इस तरह के औद्योगिक दौरे करने के लिए आईआईसी द्वारा की गई पहल की सराहना की। उन्होंने छात्रों के कौशल विकास पर जोर दिया और उन्हें उद्यमिता के लिए प्रेरित करने के लिए इस तरह के औद्योगिक दौरे आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया। कुलसचिव डॉ. एस.के. गर्ग ने भी इस पहल की सराहना की। निदेशक, आईआईसी, डॉ. संजीव गोयल, और संयोजक, आईआईसी, डॉ. सपना तनेजा ने विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए शैक्षणिक दौरे और प्रशिक्षण में सहयोग के लिए एनसीबीएम को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!