गौ मांस तस्कर 2 आरोपियो को थाना धौज पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार, आरोपियो से छुरा बरामद

– 82 किलोग्राम मांस व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल पहले ही बरामद की जा चुकी है

फरीदाबाद : डीसीपी नरेन्द्र कादयान के द्वारा अपराधिक मामलों में संलिप्त फरार चल रहे आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना धौज पुलिस टीम ने 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में साकिर और इरफान का नाम शामिल है। आरोपी इरफान गांव टीकरी खेडा का तथा आरोपी साकिर गांव धौज का रहने वाला है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियो को थाना धौज के एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपियो से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिनांक 15 सितम्बर 2022 को मोटरसाइकिल पर गौ मांस को मोटरसाइकिल पर लेकर जा रहे थे। जो पुलिस के नाके को देख मोटरसाइकिल व गौ मांस को छोड कर मौके से फरार हो गए थे। दोनों आरोपियो ने हाईकोर्ट से मामले में जमानत लेकर मामले में शामिल तफ्तीश हुऐ। जिनको पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग छुरा बरामद किया है। आरोपी साकिर अब एक दुकान पर पंचर लगाने का काम तथा आरोपी इरफान ट्रक पर कंडक्टर का काम करता है। दोनों आरोपियो के साथ उचित कानूनी कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!