वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार, सीएनजी ऑटो बरामद

– आरोपी पर पूर्व में चोरी और अवैध हथियार के दो मामले है दर्ज

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शारुख है आरोपी फरीदाबाद के गांव सिलखरी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने पुलिस प्रोडक्शन पर लिया है आरोपी गुरुग्राम में अवैध हथियार के मामले में जेल में बन्द था। आरोपी से पूछताछ में चोरी किया हुआ ऑटो बरामद किया गया है। आरोपी ऑटो को बेचना चहाता था। आरोपी पर एक और चोरी का मामल दर्ज है। आरोपी नशे करने का आदि है आरोपी ने नशे की पूर्ती के लिए ऑटो को चोरी किया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!