रिहायशी प्लॉटों में कूड़े-कचरे के ढेर से फैल रही है गन्दगी : शिवदत्त वशिष्ठ

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : डी-2 ब्लॉक, प्लॉट नं0 118, 119, सैक्टर-10 में प्लाट खाली पड़े होने की वजह से उसमें ट्रकों से शहर का गन्दा कूडा व कचरा इन प्लॉटों में डाला जा रहा है जिसकी वजह से इन रिहायशी प्लॉटों में गन्दे कूडे व कचरे के ढेर लग गये हैं। जिसकी बदबू आस पास के रहने वाले लोगों को परेशान कर रही है। सैक्टर वासियों ने इसकी सूचना स्थानीय पूर्व विधायक राजेन्द्र बीसला व वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ को दी जिन्होनें मौके पर जाकर देखा कि ट्रकों से उनमें गन्दा कूडा डाला जा रहा है। वहीं हमें देखकर ट्रक वाला दूर से ही हॉस्पीटल की तरफ ट्रक को भगाकर ले गया। इस कूडे के ढेर से अनेक बीमारियां फैलने का खतरा बन गया है। जबकि इन प्लॉटों के पास बडा हॉस्पीटल स्थित है। ये कूड़े कचरे के ढेर, प्रशासन की नाक के नीचें डाले जा रहे हैं इनको रोका नहीं जा रहा है। वहीं इन रिहायशी खुले प्लॉटों में कई बार लोग शौच करते देखे जा सकते हैं।

शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि जल्द ही ये मुददा ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में रखा जायेगा और इस पर पूर्णतया पाबन्दी लगाने के लिए मांग की जायेगी। जो लोग वहां गन्दगी डाल रहे हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जल्द ही ब्लॉक डी-2 के निवासियों की बैठक बुलाई जायेगी, जिसमें सभी प्लॉटों के मालिकों से कहा जायेगा कि वो प्लॉटों की चारदीवारी करें, जिसकी वजह से गन्दा व बदबूदार कूडा इनमें ना डाला जाये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!