सभी चौराहों और बाजार के चौकों पर सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करना पूरी तरह से सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी विक्रम सिंह

– डीसी विक्रम ने की सड़क सुरक्षा समीति की बैठक, की समीक्षा

फरीदाबाद, 19 जुलाई। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद के सभी चौराहों और बाजारों के चौकों पर सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना सुनिश्चित करें। वहीं सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के लिए जिस विभाग को जो भी दायित्व मिला है। उस विभाग के अधिकारी उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।

डीसी विक्रम सिंह सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला में सड़क सुरक्षा के नियमों सही पालना के क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

समीक्षा बैठक में आरटीए सचिव, हरियाणा रोडवेज, ट्रांसपोर्ट, पुलिस, वन, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आरटीए सचिव जितेंद्र गहलावत ने बैठक से जुड़े विभिन्न विषयों पर बिन्दुवार एक-एक करके बारीकी से जानकारी दी। वहीं स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार एवं मेंबर ऑफ पार्लीमेन्ट रोड़ सेफ्टी कमेटी भारत सरकार के सदस्य एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) और लाइफ फर्स्ट फॉउंडेशन एनजीओ के द्वारा फरीदाबाद, बड़खल और बल्लभगढ़ के चौराहों और शहर के बाजारों के चौंको पर सड़क सुरक्षा के प्रबन्धकों और पूर्ण रूप से नियमों की पालना करने के लिए चिन्हित स्थानों की वास्तविक जानकारी को विस्तार पूर्वक बतलाया।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने के लिए पुलिस प्रशासन और हाईवे अथॉरिटी के तकनीकी अधिकारी आपसी तालमेल करके कार्य को बेहतर तरीके से क्रियान्वित करें। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव में सड़क सुरक्षा के नियमानुसार सड़क पर लगाई जाने वाली पटिया, ज़ेबरा क्रॉसिंग प्वाइंट और ग्रील लगाने, टूटने पर ठीक करवाने सहित बरसाती पानी या गंदा पानी इक्कठा होता है, वहां उन स्थानों को चिन्हित करके उन पर सभी समस्याओं को दूर करें। राष्ट्रीय राज मार्ग और अन्य मुख्य मार्गों वाहनों की पार्किंग करने तथा बसों को रोककर सवारिया बैठाने वाली बसों, शराब के ठेकों के सामने और ऑटो के खिलाफ जाम लगाने की अवस्था में चालान काटना भी सुनिश्चित करें। डीसी विक्रम सिंह ने पुलिस विभाग के अधिकारियो को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मोटरसाइकिल और टूव्हीलर पर हेलमेट न लगाने वालों, रोगंसाइड चलने वाले थ्री व्हीलर चालकों, गाड़ियों में सीट बैल्ट न लगाने वालों के खिलाफ सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने के लिए सख्ती बरती जाए। उन्होंने कहा कि अगर एजेंसी ने उनके द्वारा बनाई सड़क का सही से रखरखाव नहीं किया तो उन पर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करें। सङक सुरक्षा समीक्षा बैठक में डीसी ने वाईएमसीए चौक, बाटा चौक, सीकरी, बीपीटीपी चौंक, सैक्टर-15, अम्बेडकर चौंक बल्लबगढ़, बस स्टैंड बल्लबगढ़, खट्टर मार्केट, सब्जी मंडी, झाड़सेतली, अजरोंडा चौक व फरीदाबाद शहर अन्य स्थानों पर एक-एक करके बारीकी से विस्तृत जानकारी लेकर और संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश भी दिए।

बैठक में फरीदाबाद के एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, आरटीए सचिव जितेन्द्र गहलोत, एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार, पीडब्ल्यूडी, स्मार्ट सीटी, एफएमडीए, एमसीएफ सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी तथा स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल एवं मेंबर ऑफ पार्लीमेन्ट रोड़ सेफ्टी कमेटी भारत सरकार के सदस्य, रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन रजि. और लाइफ फर्स्ट फॉउंडेशन एनजीओ सड़क सुरक्षा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!