7 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता सृष्टि गुलाटी ने पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य व डीसीपी हेडक्वार्टर हेमेंद्र कुमार मीणा को बांधी राखी

फरीदाबाद : 7 वर्षीय नन्ही बच्ची सृष्टि गुलाटी ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस अधिकारियों को रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बांधी। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने कहा कि सृष्टि गुलाटी पुत्री प्रवीण गुलाटी निवासी जवाहर कॉलोनी, फेसमास्क वितरण जैसे सामाजिक कार्य के क्षेत्र में असाधारण काम कर रही है। स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बेबी डिपर, बेबी किट, स्टेशनरी किट, सैनिटरी पैड और अन्य स्वच्छ उत्पाद वितरित किए जाते हैं। उन्होंने पास ढेरों प्रमाणपत्र, पुरस्कार, ट्रॉफी और पदक प्राप्त किए हैं। डांस, ड्राइंग, पेंटिंग, फैशन शो, बेबी शो और गायत्री मंत्र के जाप के क्षेत्र में उनका नाम रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज है। साढ़े सात साल की उम्र में यह सब हासिल करना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। वह एक अद्भुत विश्व रिकॉर्डधारक लड़की भी है। इतनी कम उम्र में ये जज्बा कम ही देखने को मिलता है।

उन्होंने कहा कि सृष्टि गुलाटी और अवनी अरोड़ा इतनी छोटी उम्र में आश्चर्यजनक सामाजिक कार्य करने वाली बच्ची है। पुलिस आयुक्त ने सृष्टि गुलाटी और अवनी अरोड़ा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए बच्चियों को उनकी मनपसंद चॉकलेट दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!