स्पेयर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर करीब 15 हजार रुपये चोरी के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार

अपराध शाखा सेक्टर-16 की कार्रवाई

फरीदाबाद : चावला कॉलोनी क्षेत्र में स्पेयर पार्ट्स की दुकान का ताला तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने एक आऱोपित रवि वासी संत नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार कर उससे चोरी के पैसों में से 1500/-रू बरामद किये है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह नशा करने का आदी है और पूर्व में भी उसका अपराधिक रिकॉर्ड है। 12 अगस्त की रात को आरोपित, दुकान के ताले तोड अंदर घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार नरेश कुमार वासी सेक्टर-7A, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 अगस्त को सुबह उसका बेटा 100 फुट रोड, गौली मार्केट बल्लभगढ़ स्थित अपनी दुकान पहुंचा तो दुकान के शटर पर लगे दोनों ताले गायब थे। शटर खोलकर अंदर देखने पर दुकान का गल्ला खुला हुआ मिला, जांच करने पर करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का पता चला। जिसकी शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में चोरी की धारा में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!