मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन फरीदाबाद का बिज़नेस डेलिगेशन पहुंचा EMO HANNOVER GERMANY

फरीदाबाद (Faridabad) : MAF का बिज़नेस डेलिगेशन EMO Hannover Germany रमनीक प्रभाकर, महासचिव, MAF के नेतृत्व में पहुंच चुका हैँ. कल Exihibition व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने exihibition का दौरा किया. उन्होंने बताया यहाँ आधुनिक से आधुनिक तकनीक व समस्त प्रकार की आधुनिक मशीने उपलब्ध हैँ. सभी ने अपनी अपनी लाइन के एरिया पर आधुनिक तकनीक देखी, समझी व भारत में अपने उद्योगो में कैसे उपयोग में ला सकते हैँ इस विषय में भी जानकारी प्राप्त की. नया स्टार्टअप शुरू करने के लिए भी समस्त जानकारी प्राप्त की.

श्री प्रभाकर ने बताया की यहाँ का दौरा करने के बाद हम पराग, इटली, स्विट्ज़रलैंड, मिलान, जुरीख जाएंगे. आपने बताया की हम वहाँ के उद्योगो का दौरा करेंगे व उद्योगपतियों के साथ मीटिंग करेंगे. उनकी कार्यशैली को देखेंगे व जानकारी प्राप्त करेंगे. उन्होंने बताया ये दौरा उद्योगपतियों के लिए फ्रूटफुल साबित होगा.



