बीएसएनएल द्वारा आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 55 की छात्रा को मिला 1 वर्ष का निशुल्क ब्रॉडबैंड कनेक्शन

राजकीय आदर्श संस्कृति सेक्टर 55 के विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में दिखाई अपनी प्रतिभा ।

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : भारत संचार निगम लिमिटेड फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-55 के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अंतर्गत प्राथमिक विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के परिणामों को घोषित करते हुए फरीदाबाद बीएसएनएल के उपमहाप्रबंधक बलवंत राय ने बताया कि कक्षा 3 की छात्रा कोमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे प्रमाण पत्र के साथ एक वर्ष का निशुल्क अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड कनेक्शन दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर कक्षा 5 के छात्र निशांत रोहतगी को प्रमाण पत्र के साथ 6 महीने का निशुल्क कनेक्शन व इसी प्रकार तृतीय स्थान पर रहने वाली 5वीं की छात्रा नेहा को 3 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन निशुल्क देने की घोषणा की गई है।

श्री राय ने कहा की कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए चित्रों की सुन्दरता, सफाई व निहित संदेश को देखकर वे हतप्रभ रह गए। बीएसएनएल की सहायक महाप्रबंधक स्वाति अग्रवाल भी विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत, प्राथमिक विद्यालय की मुखिया सीमा कटारिया तथा सभी अध्यापकों के द्वारा किए जा रहे योग्यता पूर्ण परिश्रम की सराहना करने से अपने को नहीं रोक पाई।

प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी तथा बीएसएनएल के सभी अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संबोधित करने वालो में बीएसएनएल के एसडीओ दीपक वर्मा, जे.टी.ओ. सोनिया, समाजसेवी सुरेश शर्मा तथा कर्मवीर सिंह आदि प्रमुख रूप से रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!