सोशल मीडिया पर अवैध हथियार से कर रहा था हवाबाजी, क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार, निकाली हवा

फरीदाबाद : डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अर्पित फरीदाबाद के एनआईटी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को सराय ख्वाजा के एरिया से काबू किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर देसी कट्टे से हवाबाजी कर रहा था। आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी देसी कट्टा को ₹3000 में आगरा रेलवे स्टेशन से एक अनजान व्यक्ति से खरीद कर लाया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!