ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन ने एनआईटी 5 नंबर मार्केट तथा डबुआ मंडी से हटावाया अतिक्रमण

सड़क पर अतिक्रमण करके यातायात व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई -डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश तथा डीसीपी ट्रैफिक अमित यशवर्धन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एसीपी ट्रैफिक विनोद कुमार की अगुवाई में यातायात पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर एनआईटी 5 नंबर की मार्केट तथा डबुआ मंडी में सड़क पर अतिक्रमण करने या रेहडी लगाकर सड़क पर जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवाया गया। एनआईटी पांच नंबर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री प्रचार सिंह तथा राजेश शर्मा को नियुक्त किया गया जिनकी देखरेख में इंस्पेक्टर दर्पण कुमार व एमसीएफ टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसके लिए उपायुक्त द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर जिला प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई को पूरा किया। मार्केट तथा मेन मार्केट की सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सामान लगाकर या सड़कों पर रेहडी लगवाकर अतिक्रमण किया जाता है। त्यौहार का सीजन होने के चलते सड़क किनारे टेंट लगाए गए थे इसके पास वाहन खड़ा करने या सड़क की जगह पर सामान रखने से सड़क का रास्ता संकरा हो जाता है जिसकी वजह से वहां पर वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है। सड़क संकरी हो जाने की वजह से वाहन धीरे धीरे चलते हैं और उनके पीछे आने वाले वाहन रुक जाते हैं इसकी वजह से ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और यात्रियों को इसकी वजह से बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए आज प्रशासन द्वारा सड़कों से अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि दुकानदार सड़क पर सामान लगाकर अतिक्रमण न करें या जहां से अतिक्रमण हटा दिया गया है वहां पर दोबारा से समान न लगाएं अन्यथा उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी

शहर मे यातायात सचारु रुप से चलता रहे और शहर मे जाम न लगे सभी थानो प्रबनधक को भी शहर मे अतिक्रमण करने वालो पर नजर रखने और कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!