वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा गर्ल्स हाइजीन और बाल यौन उत्पीडऩ एवं गुड टच और बैड टच पर जागरूकता अभियान किया आयोजित

फरीदाबाद (मनीष शर्मा) : वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं द्वारा गर्ल्स हाइजीन और बाल यौन उत्पीडऩ एवं गुड टच और बैड टच पर एक जागरूकता अभियान पिछले कई महीनों से लगातार हर महीने किसी ना किसी स्कूल में किया जा रहा है। नर्सरी से पाँचवी कक्षा तक के बच्चों को जिसमें लडक़े और लड़कियां सभी शामिल हैं उन्हें गुड टच और बैड टच के विषय में समझाया जा रहा है। साथ ही छठी कक्षा से 12 वीं कक्षा की छात्राओं को गर्ल्स हाइजीन और बाल यौन उत्पीडऩ से संबंधित विषय पर जानकारी दी जा रही है।

हर महीने की भांति इस महीने भी यह जागरूकता अभियान जैन विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल बल्लभगढ़ में किया गया। जहाँ पर किशोरियों ने इस विषय पर बहुत ही उत्साहित होकर सवाल जवाब किए और संस्था की महिलाओं द्वारा उनके सवालों का समाधान और आशान्वित जवाब भी दिया गया। वुमन्स पावर संस्था की महिलाओं का एक ही उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा स्कूलों में जाकर इस प्रोजेक्ट के माध्यम से आने वाली पीढ़ी को जागरूक करना ताकि भविष्य में बच्चियों को किसी डर का सामना ना करना पड़े और उचित खानपान से एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव किया जा सके। एक बहुत ही सुन्दर भविष्य उनका इंतजार कर रहा है संस्था द्वारा उन्हें ये बताना उनके चेहरों पर एक मीठी सी मुस्कान ले आता है। यही मुस्कान लाने का कार्य आज वुमन्स पावर की प्रेसिडेंट चाँदनी आजाद अली, वाइस प्रेसिडेंट सुनीता रानी, यूथ विंग की वाइस प्रेसिडेंट डॉली कपूर द्वारा किया गया ।
केवल ज्ञान ही ऐसा अक्षर तत्व है जो कहीं भी, किसी अवस्था और किसी काल में भी मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता।



